Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैहर में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या: किराए के कमरे में...

मैहर में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या: किराए के कमरे में रहने वाली 65 साल की महिला का शव फंदे पर मिला – Maihar News



मैहर के हरनामपुर में किराए के कमरे में रहने वाली 65 वर्षीय कस्तूरी साकेत ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

.

कस्तूरी साकेत सतीश साकेत के घर में किराए के कमरे में अकेली रहती थीं। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर आसपास के लोगों ने मैहर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्तूरी के पति की मौत के बाद वह अकेली रहती थीं। वह शराब का सेवन करती थीं। पिछले कुछ दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकल रही थीं। खाना-पीना भी बंद कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments