Thursday, May 21, 2026
Homeबॉलीवुडसनी देओल की वो ब्लॉकबस्टर, जिसकी सफलता पर इस सुपरस्टार को था...

सनी देओल की वो ब्लॉकबस्टर, जिसकी सफलता पर इस सुपरस्टार को था शक, रिलीज हुई तो कई महीनों तक रही हाउसफुल


Last Updated:

साल 2001 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके लीड स्टार फिल्म को करने में आनाकानी कर रहे थे. लेकिन जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया. फिल्म कई महीनों तक हाउसफुल रही थी. फिल्म के सी…और पढ़ें

सनी देओल की वो ब्लॉकबस्टर, जिसकी सफलता पर इस सुपरस्टार को था शकफिल्म ने रचा था इतिहास
नई दिल्ली. मेकर्स जब फिल्में बनाते हैं तो कई बार लोगों को उनकी सफलता पर शक होता है. साल 2003 की वो फिल्म डायरेक्टर ने लीड हीरो को जबरदस्ती सुनाई थी, स्क्रिप्ट.लेकिन हीरो ने जब कहानी सुनी तो उनके होश ही उड़ गए. फिल्म ने बंपर कमाई कर इतिहास रच दिया है.

वो फिल्म कोई और नहीं अनिल शर्मा की साल 2003 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा है. इस फिल्म की रिलीज से पहले उठे शक पर सालों बाद अनिल शर्मा ने बात की है.उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दीं. साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि सनी देओल इस फिल्म को लेकर पहले ज्यादा खास सीरियस नहीं हुए थे.

‘एक सपना पूरा होते…’, डिजाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा, ‘गुस्ताख इश्क’ पर दिया अपडेट

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर पर था लोगों को शक

सनी देओल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘गदर एक प्रेम कथा’ बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. बहुत कम लोग जानत हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले शक की नजरों से देखा था. हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री ने ना सिर्फ फिल्म की सक्सेस पर शक किया. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘जब भी मैं लोगों को इस फिल्म के गाने सुनाता था, तो उन्हें वो पसंद नहीं आते थे. लेकिन अब, फ़िल्म अपने आप में आइकॉनिक फिल्म बन चुकी है. ये सब इसलिए होता है क्योंकि इंडस्ट्री और दर्शक एकमत नहीं हैं.’

15 august, movies on partition, Bollywood movies on partition, Pinjar, film Pinjar, Khamosh Pani, gadar, 1947 earth, train to pakistan, पिंजर, खामोश पानी, गदर, 1947: अर्थ, ट्रेन टू पाकिस्तान
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर’ के गाने भी हिट थे.

फिल्म करने के लिए नहीं थे तैयार

सनी देओल ने अपनी बात रखते हुए इस बात का भी खुलासा किया कि जब अनिल शर्मा उनके पास ये फिल्म लेकर आए तो, वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन कहानी सुनने के बाद तो उन्हें इस फिल्म से प्यार हो गया था.उन्होंने बताया कि वह पूरी रात फिल्म की कहानी सुनते रहे और मैं भी चाहता था कि फिल्म बिल्कुल वैसी ही दिखे जिस दौर की बात हो रही है.उस दौरान इस फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस मैं बयां नहीं कर सकता.’

बता दें कि ये फिल्म पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी. लेकिन गोविंदा का कहना है कि उस वक्त फिल्म में बहुत गालियां थीं और मैं ये नहीं कर सकता था. गोविंदा को ये भी लगा था कि भारत में पाकिस्तान का सेट बनाना कोई आसान काम नहीं. ये फिल्म नहीं बनेगी. उन्होंने इसकी सफलता के बारे में कभी सोचा ही नहीं था. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो कई महीनों तक सिनेमाघरों से हटी नहीं थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सनी देओल की वो ब्लॉकबस्टर, जिसकी सफलता पर इस सुपरस्टार को था शक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments