Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसतना में दो फर्जी डॉक्टरों की क्लीनिक सील: गर्भपात की दवाएं...

सतना में दो फर्जी डॉक्टरों की क्लीनिक सील: गर्भपात की दवाएं और इंजेक्शन जब्त; बिना मेडिकल डिग्री चला रहे थे दुकान – Satna News



अवैध क्लीनिक पर प्रशासन की कार्रवाई।

सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस को जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद दो फर्जी क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। मझगवां विकासखंड के महतैन और नीबी गांव में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

.

महतैन में वीरेंद्र कुमार यादव और नीबी में शिवनारायण यादव बिना किसी मेडिकल डिग्री के क्लीनिक चला रहे थे। दोनों के पास न तो क्लीनिक चलाने का पंजीयन था और न ही कोई वैध दस्तावेज मिले।

मझगवां तहसीलदार सोमेश द्विवेदी के नेतृत्व में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूपेश सोनी, फार्मासिस्ट प्रमीत सिंह, बीपीएम सत्यनारायण बागरी और लैब टेक्नीशियन धनेश पाठक की टीम ने दोनों क्लीनिक में छापेमारी की।

क्लीनिक से गर्भपात की दवाइयां भी जब्त जांच के दौरान दोनों क्लीनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें डायरिया और वायरल इंफेक्शन की दवाएं शामिल थीं। महतैन में वीरेंद्र कुमार यादव की क्लीनिक से गर्भपात की दवाइयां भी मिलीं। मेडिकल टीम ने सभी जब्त दवाइयों की सूची तैयार की है।

प्रशासन ने दोनों फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया है। बरौंधा थाने में दोनों झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments