औरंगाबाद में जमीन विवाद में 2 गुट आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला किया। मारपीट में एक पक्ष के रिटायर्ड जमादार समेत दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
.
इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान अर्जुन यादव(60) और सुरेश यादव(62) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशंभर पुर गांव की है।
जमीन को लेकर विवाद चल रहा है
अस्पताल पहुंचे परिजन ने बताया कि काफी दिनों से पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय किसी तरह से मामला शांत हो गया। देर रात अर्जुन यादव अपने बीमार गाय को दवा देकर घर लौट रहे थे। इस दौरान पाटीदार ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। भाई सुरेश यादव बीच बचाव करने गया तो उसे भी मारा। जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल लाया गया।
घायल को हायर सेंटर में एडमिट किया गया है।
आवेदन के आधार पर कार्रवाई करेंगे
घायलों ने उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, छोटू यादव, अमित यादव, शशि यादव, सुमित यादव और गुड्डू यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मारपीट मामले की जानकारी मिली है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

