Last Updated:
साल 1983 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था.फिल्म की लीड हीरोइन के करियर के लिए तो ये फिल्म वरदान साबित हुई थी. लेकिन 30 साल बाद इसी नाम से एक और फिल्म बनी, जो कि सुपरस्टार के होते हुए भी डिजास्टर साबित हुई थी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक ही नाम से बनी कई फिल्मों का सिलसिला काफी पुराना है. लेकिन साल 1983 में भी जितेंद्र की एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी,जिसकी कहानी और गाने दोनों ही धमाल साबित हुई. फिर इसी नाम से 30 साल बाद फिर फिल्म बनी. हिट की गारंटी वाले सुपरस्टार की ये फिल्म बुरी तरह ढेर हो गई थी.

ये कोई नई बात नहीं है, एक ही नाम से बनी फिल्में कई बार खूब नाम कमाती है. जितेंद्र की एक फिल्म ने भी खूब नाम कमाया. लेकिन अगली बार जब 30 साल बाद दोबारा इस नाम से फिल्म बनी तो फायदे के बजाय मेकर्स को भारी नुकसान हुआ. उस फिल्म का नाम है, हिम्मतवाला.

जितेंद्र और श्रीदेवी की हिम्मतवाला 25 फरवरी, 1983 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली. फिल्म में जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया. कमाई के मामले में भी फिल्म चर्चा में रही थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह श्रीदेवी की पहली बड़ी हिंदी फिल्म थी. फिल्म में श्रीदेवी ने अपने रोल से सभी को चौंका दिया था. ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद श्रीदेवी को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे.

यह फिल्म जितेंद्र और श्रीदेवी दोनों के करियर चमका गई थी. क्योंकि इससे पहले साल 1982 में जितेंद्र की फिल्म ‘ दीदार-ए-यार’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इसके बाद जितेंद्र भी काफी डर गए थे. लेकिन अगले ही साल ‘हिम्मतवाला’ से उन्हें वो सफलता मिली कि उनका करियर को नई उड़ान मिल गई थी. इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी के साथ दस से ज्यादा हिट फिल्मों में काम किया था.

साल 1983 में आई जितेंद्र और श्रीदेवी की इस फिल्म ने उस दौर में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. ये फिल्म साल 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई थी.

फिर 30 साल बाद इसी नाम से साल 2013 में अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला आई. फिल्म में अजय देवगन के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आई थी. फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म पुरानी हिम्मतवाला जैसी ब्लॉकबस्टर साबित होगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

साजिद खान के डायरेक्शन में बनी जितेंद्र की फिल्म के रीमेक हिम्मतवाला बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म में अजय और तमन्ना भाटिया के अलावा परेश रावल और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म ने भारत में 58.34 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 65.79 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

