Saturday, May 16, 2026
Homeबॉलीवुड2005 से 2016 के बीच अक्षय कुमार-जॉन ने किया इन 4 फिल्मों...

2005 से 2016 के बीच अक्षय कुमार-जॉन ने किया इन 4 फिल्मों में काम, 3 निकली ब्लॉकबस्टर


Last Updated:

Akshay Kumar and John Abraham movies: अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम अलग-अलग कई देशभक्ति और एक्शन भरी फिल्में कर चुके हैं. लेकिन दोनों ने साथ में ऐसी कोई फिल्म नहीं की. हालांकि, जॉन अब्राहम की देशभक्ति से भरी एक्शन फिल्म में अक्षय कुमार ने कैमियो किया है. यहां हम आपको इन दोनों की साथ वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिल्म ‘गरम मसाला’ के एक सीन में जॉन अब्राहम-अक्षय कुमार

मुंबई. अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने साथ में तीन बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, इसके अलावा एक खास कैमियो भी किया है. दोनों की शानदार कॉमिक टाइमिंग और ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग के लिए उन्हें जाना जाता है. 2000 और 2010 के दशक में इन दोनों ने कई यादगार कमर्शियल एंटरटेनर फिल्में दी हैं. दोनों की एक्शन हीरो की इमेज होने के बावजूद, साथ में सिर्फ कॉमेडी फिल्म की है. फैंस कई बार दोनों के साथ एक्शन और देशभक्ति से भरी फिल्मों में देखने डिमांड कर चुके हैं.

साल 2005 में आई ‘गरम मसाला’ में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने पहली बार साथ काम किया. इस कॉमेडी फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया. फिल्म में अक्षय और जॉन ने मैक और सैम नाम के दो कंपीटिटर फोटोग्राफर्स का किरदार निभाया. मैक एक साथ तीन एयर होस्टेस को डेट करता है और बुरी तरह फंस जाता है, वहीं सैम उसकी पोल खोलने की कोशिश करता है. फिल्म में सिचुएशनल कॉमेडी है. फिल्म सुपरहिट हुई थी. सालों से इसके सीक्वल की मांग उठ रही है.

इसके बाद, साल 2011 में आई ‘देसी बॉयज’ में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के बीच फिर से नोंकझोंक देखने को मिली.दोनों ने जेर्री और निक नाम के दो सबसे अच्छे दोस्तों का रोल किया, जो यूके में रहते हैं. आर्थिक मंदी के कारण दोनों की नौकरी चली जाती है और पैसों की तंगी में वे ‘रॉको’ और ‘हंटर’ नाम से मेल एस्कॉर्ट बन जाते हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस हैं.

‘हाउसफुल 2’ में दिखी थी अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम की फनी नोंक-झोंक

साल 2012 में आई ‘हाउसफुल 2’ में भी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने साथ काम किया. यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी थे. इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी में अक्षय और जॉन ने सनी और मैक्स नाम के कॉलेज के कंपीटिटर का किरदार निभाया, जो झूठ और गलत पहचान की वजह से ससुराल वालों के बीच फंस जाते हैं.

जॉन अब्राहम की फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो

साल 2016 में आई ‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं, जो कबीर नाम के पुलिस वाले बने हैं. वहीं अक्षय कुमार ने समीर गाजी का कैमियो किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में वरुण धवन भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई थी. इसके बाद से दोनों ने साथ काम नहीं किया है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments