Thursday, May 14, 2026
Homeबॉलीवुड2002 की वो फिल्म, म्यूजिक रहा ब्लॉकबस्टर, गाने सुनकर तड़प उठे जवां...

2002 की वो फिल्म, म्यूजिक रहा ब्लॉकबस्टर, गाने सुनकर तड़प उठे जवां दिल, समा गए सांसों में


Last Updated:

Dil Hai Tumhaara Movie Songs : बॉलीवुड में नब्बे के दशक में म्यूजिकल फिल्मों का दौर ‘आशिकी’ फिल्म के बाद ज्यादा चलन में आया. नदीम-श्रवण की फिल्मों का मेलोडियस और एवरग्रीन म्यूजिक फिल्मों की सफलता की गारंटी बनकर उभरा था. साजन, सड़क, दिल है के मानता नहीं, दीवाना, राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों को सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर बनाने के पीछे नदीम-श्रवण के म्यूजिक का अहम योगदान रहा. 2002 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसके म्यूजिक सुपरहिट रहा था. फिल्म के गाने के बोल इतने रोमांटिक थे कि हर जवां दिल इन्हें सुनकर एक अलग सा अहसास महसूस करता था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…..

2002 में लव ट्रायंगल पर बनी शानदार फिल्म ‘दिल है तुम्हारा’ के सभी गानों सुपरहिट रहे थे…

मुंबई. बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी भी बनी जो बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल तो नहीं रहीं लेकिन उनका म्यूजिक इतना रोमांटिक था कि लोगों के दिल-दिमाग पर छा गया. ऐसी ही एक फिल्म ने 6 सितंबर 2002 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक की थी. अर्जन रामपाल, जिमि शेरगिल, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी स्टाटर इस फिल्म का नाम था : दिल है तुम्हारा जिसे कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर रमेश तौरानी थे. फिल्म में नदीम-श्रवण के म्यूजिक ने धूम मचा दी थी. दिल को छूने वाले गीत समीर ने लिखे थे.

फिल्म में कुल 9 गाने रखे गए थे. हर सॉन्ग पॉप्युलर था. यह तय करना मुश्किल है कि कौन सा गाना बेस्ट है. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘दिल है तुम्हारा’ के बोल बहुत ही खूबसूरत थे. उदित नारायण-कुमार सानू और अल्का यागनिक ने आवाज दी थी.


जब ही नदीम-श्रवण के हिट सॉन्ग की लिस्ट यूट्यूब पर कोई खोजता है तो ‘कसम खाके कहो’ सॉन्ग सबसे पहले सुनाई देता है. सबसे पहले अल्का याज्ञनिक की आवाज सुनाई देती है और दिल को छू जाती है. इस गाने को अल्का याज्ञनिक और कुमार सानू ने गाया था.

‘दिल है तुम्हारा’ मूवी में एक सैड सॉन्ग भी था जो दिल टूटे आशिकों को खूब पसंद आया था. गाने के बोल थे : दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार, तुमसे प्यार करके. इस गाने में अल्का याज्ञनिक और उदित नारायण ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था.

‘दिल है तुमहारा’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी. अपेक्षा के अनुरूप नहीं चली थी. फिल्म में लव ट्रायंगल, मां-बेटी के रिश्तों और दो बहनों के प्यार की कहानी को एक अलग ही अंदाज में दिखाया गया था. फिल्म टीवी पर बहुत पसंद की गई. फिल्म में एक और सैड सॉन्ग था जिसे दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं. यह गाना था : ओ साहिबा, ओ साहिबा…

7 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 18 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को मेलोडियस सॉन्ग और मर्मस्पर्शी लव स्टोरी के लिए याद किया जाता है. इस फिल्म में मुहब्बत से जुड़ा एक गाना था, जो आज भी सिनेप्रेमियों के दिल में जगह बनाए हुए है. यह गान था : मोहब्बत दिल का सुकून है ऐतबार..’

‘दिल है तुम्हारा’ से जुड़ा दिलचस्प तथ्य यह है कि मेकर्स इस मूवी को 1991 में बनाना चाहते थे. राजकुमार संतोषी पहले ही इसकी कहानी तैयार कर चुके थे लेकिन दो बार इसकी कास्ट बदली. पूरे 11 साल बाद 2002 में यह फिल्म रिलीज हुई थी.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2002 की वो फिल्म, म्यूजिक रहा ब्लॉकबस्टर, गाने सुनकर तड़प उठे जवां दिल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments