11 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के तुरंत बाद बलिया पुलिस ने उसे न्यायालय परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
बलिया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को 11 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के तुरंत बाद बलिया पुलिस ने उसे न्यायालय परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
.
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बड़ी बलिया निवासी प्रभु यादव के लगभग 39 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। वह बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया का रहने वाला है और चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था।
बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने शुक्रवार शाम बताया कि लक्ष्मण यादव पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को उसने बलिया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।

