Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरातहॉर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा: जहाज से...

हॉर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा: जहाज से ड्रोन या मिसाइल टकराई, 14 क्रू मेंबर्स को ओमान कोस्टगार्ड ने बचाया – Gujarat News


बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे ओमान के समुद्री तट पर हादसे का शिकार हुआ जहाज।

ईरान और अमेरिका के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में जारी जंग की चपेट में आकर गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। ‘हाजी अली’ नाम का मालवाहक जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज से कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार जहाज से ट

.

गुजरात के द्वारका में रहने वाले जहाज के मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि MSV HAJI ALI शिप बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 3.30 बजे ओमान के समुद्री तट पर हादसे का शिकार हो गया। क्रू मेंबर ने जहाज से कुछ विस्फोटक टकराने की आवाज सुनी थी। इसके बाद जहाज में आग लग गई। सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट से जान बचाई। इसके बाद ओमान के कोस्टगार्ड ने इनका रेस्क्यू किया।

7 मई को भी डूबा था एक जहाज इससे पहले गुजरात के द्वारका का ही एक और मालवाहक जहाज हमले का शिकार होकर डूब गया था। मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I दुबई से कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह जा रहा था। जहाज पर एक गनमैन समेत कुल 17 क्रू सवार थे।

मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी।

फायरिंग से जहाज में पानी भर गया था यह जहाज 7 मई की सुबह स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजर रहा था। इसी दौरान ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई। क्रॉस फायरिंग में गुजरात का यह जहाज भी चपेट में आ गया।

फायरिंग से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा। इससे जहाज डूबने लगा। इसी दौरान इंजन रूम में मौजूद अल्ताफ तालब केर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जहाज डूबने के बाद क्रू ने खुद को बचाने की कोशिश शुरू की। उसी समय पास से गुजर रहे दूसरे जहाज MSV प्रेम सागर-I ने मदद की। इस जहाज ने 17 क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए सभी क्रू 8 मई की देर शाम सुरक्षित दुबई पोर्ट पहुंच गए। आदम भाई ने इन क्रू का वीडियो भी भास्कर को दिया है। घटना की खबर सलाया पहुंचते ही इलाके और मछुआरा समाज में शोक फैल गया।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा:एक भारतीय की मौत, 17 क्रू मेंबर्स को बचाया; दुबई से यमन जा रहा था

ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच बीती रात हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग की चपेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया। यह जहाज गुजरात के द्वारका जिले के सलाया का था। हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम कर रहे अल्ताफ तालब केर नाम के भारतीय क्रू की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments