Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यगुजरातफ्लाइट में 3 साल का बच्चा बेहोश,सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग: इंडिगो...

फ्लाइट में 3 साल का बच्चा बेहोश,सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग: इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से मुंबई जा रही थी; बच्चा अस्पताल में भर्ती




अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7018 में सोमवार शाम 3 साल का बच्चा बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित की। फ्लाइट की सूरत एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बच्चे को सूरत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। फ्लाइट में मौजूद दो डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से सूरत में उतरने की अनुमति मांगी। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैयार थी मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। CISF, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड टीम ने पहले से तैयारी कर ली। विमान के उतरते ही डॉक्टर अंदर पहुंचे। बच्चे को प्राथमिक इलाज देने के बाद एम्बुलेंस से प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया गया। इसके बाद फ्लाइट 6E-7018 मुंबई के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इस इमरजेंसी लैंडिंग से दूसरी उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। खबर लगातार अपडेट की जा रही….



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments