Monday, June 29, 2026
Homeफूड'हैंगओवर' की चाय-कॉफी का जवाब नहीं, हर दिन बिकते हैं 800 कप

‘हैंगओवर’ की चाय-कॉफी का जवाब नहीं, हर दिन बिकते हैं 800 कप


Last Updated:

Raipur News: हैंगओवर शॉप के मालिक सुभाष साहू ने लोकल 18 से कहा कि उनकी दुकान की चाय और कॉफी की इतनी जबरदस्त डिमांड है कि रोजाना वह लगभग 800 कप चाय और कॉफी बेच देते हैं. हाथ से बनाई जाने वाली कॉफी भी ग्राहकों को खूब पसंद आती है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का गोल चौक चाय प्रेमियों के लिए फेमस जगह बन चुका है. यहां सुबह से लेकर रात 11 बजे तक चाय और कॉफी के दीवानों की भारी भीड़ नजर आती है. गोल चौक पर लाइन से 4-5 चाय और कॉफी की दुकानें संचालित हो रही हैं लेकिन इनमें सबसे फेमस और अनोखी पहचान बनाई है हैंगओवर नाम की चाय-कॉफी शॉप ने. इस दुकान के संचालक सुभाष चंद्र साहू ने लोकल 18 से कहा कि उनकी दुकान पर मिलने वाली चाय और कॉफी की डिमांड पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ती जा रही है. इसका मुख्य कारण है उनकी यूनिक और स्पेशल रेसिपी.

उन्होंने कहा कि आमतौर पर चाय बनाने की प्रक्रिया में लोग दूध को पहले गर्म कर लेते हैं लेकिन उनकी खास विधि इसके बिल्कुल विपरीत है. सबसे पहले बर्तन में थोड़ा सा पानी गर्म किया जाता है. इसके बाद उसमें थोड़ा दूध मिलाकर उबाल आने तक गरम किया जाता है. इसके बाद चाय पत्ती, ताजा कुटी अदरक, इलाइची और चीनी डाली जाती है. खास बात यह है कि चीनी लास्ट में डाली जाती है ताकि चाय की मलाई में कालापन या खट्टापन न आए. इस अनोखी विधि से तैयार चाय का स्वाद बेहद बढ़िया और यूनिक होता है, जिससे उनकी दुकान पर ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

कॉफी बनाने में मशीन का इस्तेमाल नहीं
शॉप ऑनर सुभाष साहू ने आगे कहा कि चाय और कॉफी दोनों की इतनी जबरदस्त डिमांड है कि रोजाना यहां लगभग 800 कप चाय और कॉफी बिकती हैं. हाथ से बनाई जाने वाली परंपरागत कॉफी भी ग्राहकों को खास आकर्षित करती है. आजकल अधिकतर दुकानों पर मशीन से कॉफी बनती है लेकिन हैंगओवर की कॉफी पूरी तरह से हैंडमेड होती है, जो ग्राहकों को पारंपरिक अनुभव का अहसास कराती है.

एक कप चाय की कीमत 10 रुपये
हैंगओवर शॉप पर चाय की कीमत महंगाई को देखते हुए बहुत कम रखी गई है. एक कप चाय के लिए आपको केवल 10 रुपये खर्च करने होंगे. चाय प्रेमी यहां की चाय को स्वाद का अनमोल अनुभव मानते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

‘हैंगओवर’ की चाय-कॉफी का जवाब नहीं, हर दिन बिकते हैं 800 कप



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments