Saturday, May 9, 2026
Homeबॉलीवुड90s का वो चाइल्ड स्टार, जिसने बचपन में जीता दिल, बड़े होकर...

90s का वो चाइल्ड स्टार, जिसने बचपन में जीता दिल, बड़े होकर बना शानदार डायरेक्टर, पहचाना ?


Last Updated:

यह वो एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई थी. इस हीरो ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसमें पहली ही फिल्म से एक्टर को सफलता मिली और वो हिट साबित हुई. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उसका सैफ अली खान के परिवार से भी गहरा नाता है. मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा आज डायरेक्टिंग लाइन में भी अपनी किस्मत आजमा चुका है. क्या आप जानते हैं कौन है ये हीरो? चलिए बताते हैं.

सोशल मीडिया पर इस हीरो की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. क्या आप जानते हैं कौन है? तस्वीर में दिखने वाले इस बच्चे ने बचपन में ही एक्टिंग की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस में हिट साबित हुई है. आज यह हीरो डायरेक्टर के रूप में भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुका है. जी हां, हम किसी और की नहीं बल्कि एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू की बात कर रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

कुणाल खेमू बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने बतौर लीड एक्टर ‘कलयुग’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्में की हैं. एक्टिंग के अलावा कुणाल के डांस की भी काफी तारीफ की जाती है. वहीं एक्टर अब डायरेक्टर भी बन चुके हैं. कुणाल खेमू ने साल 2024 में रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट की थी. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

हाल ही में उनका एक सिंगल एल्बम ‘निंदिया’ रिलीज़ हुआ है. जिसे लेकर वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ये गाना खास बच्चों के लिए है. यही वजह है कि कुणाल को अपना बचपन याद आ गया. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

Add News18 as
Preferred Source on Google

गाने के पोस्टर के अलावा एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. इन फोटोज में कुणाल बेहद ही क्यूट दिखाई दे रहे हैं. अपने बचपन की फोटोज में कुणाल अपने मम्मी-पापा के साथ दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरें पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- लोरी वाली पुरानी यादें, एक मैं बचपन में और एक मैं अपने बच्चे के साथ.
निंदिया.. अब रिलीज़ हो चुका है. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

कुणाल खेमू की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने लाइक किया है. वहीं सोहा और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने कमेंट कर एक्टर की पोस्ट पर प्यार लुटाया है. उन्होंने लिखा- सो स्वीट, माशा अल्लाह. इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

कुणाल और सोहा अली खान की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ के सेट पर हुई थी. लंबे समय तक डेटिंग और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 25 जनवरी 2015 को मुंबई में निजी समारोह में शादी की. आज दोनों अपनी बेटी इनाया के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

कुणाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘गोलमाल 5’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा वह ‘मडगांव एक्सप्रेस 2’ की स्क्रिप्ट भी लिख रहे हैं. 2024 में मिली सफलता के बाद कुणाल अब इस कॉमेडी सीक्वल पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को खूब हंसाएगी. (फोटो साभारः Instagram @kunalkemmu)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments