Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहाथरस में धनगर समाज के नेता ओमप्रकाश बघेल हिरासत में: जाति...

हाथरस में धनगर समाज के नेता ओमप्रकाश बघेल हिरासत में: जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर आगरा जा रहे थे, रास्ते में पुलिस ने रोका – Sadabad News


सादाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में धनगर समाज के नेता ओमप्रकाश बघेल हिरासत में लिया।

हाथरस जिले के सादाबाद में धनगर शोषित समाज के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बघेल तीन बसों में धनगर समाज के लोगों के साथ आगरा जा रहे थे। उनका उद्देश्य धनगर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने और प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर था।

पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर यह कार्रवाई की। आगरा में राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का मामला अभी सुलझा नहीं है। इसी कारण बघेल को आगरा पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से धनगर समाज के लोग सादाबाद कोतवाली पर एकत्र होने लगे। समाज के लोगों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। कुछ लोगों ने सत्ताधारी पार्टी के एक नेता पर यह कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया। उनके समाज के नेता को हिरासत में लेने पर धनगर समाज में काफी आक्रोश प्राप्त है।

सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वे हिरासत की पुष्टि की जांच कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments