Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानहाई टेंशन लाइन के करंट से 80 प्रतिशत झुलसा युवक: बिजली...

हाई टेंशन लाइन के करंट से 80 प्रतिशत झुलसा युवक: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग – Beawar News




बिजली विभाग की कथित लापरवाही से करंट लगने के कारण गंभीर रूप से झुलसे एक युवक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को ब्यावर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, ग्राम केलवड़िया निवासी दिनेश चौधरी 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया हैं। उसका इलाज वर्तमान में जोधपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह गंभीर दुर्घटना बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीड़ित दिनेश चौधरी को 50 लाख रुपए का मुआवजा, इलाज का पूरा खर्च बिजली विभाग द्वारा वहन करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। जिला कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments