Last Updated:
Akasa Airlines News: अकासा एयरलाइंस का एक विमान आसमान में बर्ड हिट का शिकार हुआ है. इस घटना से पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स घबरा गए, लेकिन विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया.
Akasa Airlines News: अकासा एयरलाइंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एयरलाइंस का एयरक्राफ्ट जब जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर आसमान में था तो वह बर्ड हिट का शिकार हो गया. इससे क्रू मेंबर्स के साथ ही पैसेंजर्स की जान भी हलक में आ गई थी. हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई. बता दें कि बर्ड हिट की वजह से कई बार बड़े विमान हादसे हुए हैं. आसमान में पक्षियों के टकराने की वजह से एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचने के कई मामले भी पूर्व में सामने आ चुके हैं, ऐसे में इस तरह की घटना के बाद संबंधित एयरक्राफ्ट की पूरी जांच की जाती है. छानबीन करने के बाद ही उस विमान को उड़ान भरने के लिए फिट माना जाता है.
पायलट ने बरती पूरी सावधानी
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अकासा एयर की यह फ्लाइट निर्धारित समय पर दिल्ली पहुंची थी और पायलट ने पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ विमान को लैंड कराया. बर्ड हिट की घटनाएं अक्सर टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान होती हैं, जब विमान कम ऊंचाई पर होता है. नागरिक उड्डयन विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक विमानों की सुरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, फिर भी ऐसे मामलों में विमान की पूरी जांच करना अनिवार्य होता है, ताकि कोई जोखिम न रहे.
एअर इंडिया की फ्लाइट भी हुई थी बर्ड हिट का शिकार
कुछ दिनों पहले ही कोलंबो से चेन्नई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एक बर्ड हिट की चपेट में आ गई. विमान में कुल 158 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना विमान के चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सामने आई. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाले गए और किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद जब विमान की जांच की गई, तब बर्ड हिट का पता चला. इसके बाद तुरंत विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

