Friday, July 3, 2026
Homeराज्यबिहारशेखपुरा में कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार: घर की घेराबंदी कर उसे...

शेखपुरा में कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार: घर की घेराबंदी कर उसे घर से ही पकड़ा, जेल भेजा गया – Sheikhpura News


शेखपुरा में कोरमा थाना पुलिस ने मंगलवार को भदोसी गांव में छापेमारी कर एक कुख्यात फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के स्व. विदेशी राम के पुत्र संत राम के रूप में हुई है।

.

कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने बताया कि गत 19 दिसंबर को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्कर के घर से 30 लीटर शराब बरामद की थी। हालांकि, उस समय वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर उसके खिलाफ कोरमा थाना में फरार होने की प्राथमिकी दर्ज की थी।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की एक पुलिस टीम ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे घर से ही धर दबोचा।

थानाध्यक्ष के अनुसार, संत राम के खिलाफ स्थानीय थाना में शराब तस्करी के छह मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments