Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारस्कॉर्पियो ने 10 साल के मासूम को रौंदा, परिजनों ने सड़क जाम...

स्कॉर्पियो ने 10 साल के मासूम को रौंदा, परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया – Patna News


चिरैयाटांड़ पुल के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने मासूम आयुष को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 10 साल के आयुष की मौत होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए। लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा और नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे

.

आयुष के पिता सतीश रजक करबिगहिया में शकुंतला उत्सव हॉल के पीछे संजय कुमार के मकान में किराएदार हैं। वह ठेला पर कपड़े प्रेस करते हैं। आयुष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह लोहानीपुर बुद्ध मूर्ति के पास अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ता था। सोमवार को वह साइकिल से करबिगहिया आया था और शाम में नानीघर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। वह गिर गया। उसके बाद स्कॉर्पियो भागने के चक्कर में उसे रौंदते हुए चला गया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई

इधर, जाम व हंगामा की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर, कंकड़बाग और आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, पर वे स्कॉर्पियो को जब्त करने, चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही मुआवजा की मांग पर अड़े थे। जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। इससे शाम के वक्त लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने कंकड़बाग की ओर से आने वाले वाहनों को करबिगहिया की ओर डायवर्ट कर दिया। जाम हटने के बाद आवागमन होने लगा। बाइपास ट्रैफिक के थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से उस वाहन की पहचान करने में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments