मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मोत्सव को लेकर भाजपा ने पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन कियाहै। इसी क्रम में गुरुवार (18 सितंबर) को भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मुजफ्फरपुर इकाई ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस आयोजन का नेतृत्व युव
.
शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की असली पहचान सेवा काम से होती है।
पार्टी कार्यकर्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहते बल्कि समाज में जागरूकता लाने के लिए स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वृद्वजनों की सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान जैसे रचनात्मक काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में सेवा और समर्पण की जो परंपरा शुरू की है, उसी के तहत पूरे देश में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
सहयोग की भावना भी मजबूत होती
शिविर के दूसरे सत्र का उद्घाटन पूर्व मंत्री और औराई विधायक रामसूरत राय ने किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- “रक्तदान महादान है। इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में जोश और उत्साह का संचार होता है। आज के समय में देशभर के ब्लड बैंक और अस्पतालों में खून की भारी कमी रहती है। अगर हर युवा साल में एक बार भी रक्तदान करें, तो हजारों मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
63 युवाओं ने किया रक्तदान, मिला सम्मान
शिविर में कुल 63 युवाओं ने रक्तदान किया। यह संख्या जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
भाजपा की ओर से बताया गया कि सेवा पखवाड़ा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर बनाने का अभियान है। इसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगों और वृद्धों की सेवा जैसे काम को प्राथमिकता दी जाती है।
स्थानीय नेताओं ने कहा कि इन आयोजनों से जनता को यह संदेश मिलता है कि भाजपा केवल सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि समाज सेवा को भी उतनी ही अहमियत देती है।
रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ आम लोग भी काफी संख्या में जुटे। कई ने पहली बार रक्तदान किया और कहा कि इससे उन्हें संतोष की अनुभूति हो रही है। लोगों का मानना था कि सेवा पखवाड़ा जैसे आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।

