Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यगुजरातसूरत में 6.5 ML कोबरा जहर के साथ 7 अरेस्ट: 9.10...

सूरत में 6.5 ML कोबरा जहर के साथ 7 अरेस्ट: 9.10 करोड़ रुपए में हुई थी डील, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पकड़ा – Gujarat News




सूरत में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( एसओजी ) कोबरा के 6.5 मिलीलीटर जहर के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जहर बेचने के लिए 9.10 करोड़ में डील कर ली थी। हालांकि इन्हें जहर देने वाले मुख्य आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। सूरत पुलिस को जानकारी मिली थी कि अहमदाबाद से एक गिरोह कोबरा के जहर का सौदा करने सूरत आ रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और सरथाणा जकातनाका के पास सभी आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों में सूरत के दो और वडोदरा के 5 लोग शामिल हैं। 7 महीनों से ग्राहक तलाश रहे थे
अहमदाबाद के आरटीओ सर्कल के पास रहने वाले मास्टरमाइंड घनश्याम सोनी ने कोबरा का जहर वडोदरा के प्रशांत और मकरंद को बेचने के लिए दिया था। यह गिरोह सूरत में मैरिज ब्यूरो चलाने वाले मनसुख धीनैया के संपर्क में था। सोनी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि यह जहर कहां से लाया था। आरोपी पिछले 7 महीने से अलग-अलग तरीकों से कोबरा का जहर बेचने की कोशिश में थे। सूरत में एक 9.10 करोड़ रुपए में डील हुई थी, जिसमें घनश्याम 5 करोड़ लेता। आरोपियों के नाम



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments