Last Updated:
India Russia SU-57 Fighter Jet Deal: रूस ने भारत को 2026 तक सभी S-400 सिस्टम देने का भरोसा दिलाया. साथ ही अब Su-57 फाइटर जेट का प्रोडक्शन भारत में करने का भी प्रस्ताव रखा गया है. इस खबर से दुश्मन देश पाकिस्तान की रातों की नींद जरूर हराम हो जाएगी.
रूस ने भारत में Su-57 फाइटर जेट का प्रोडक्शन प्रस्तावित किया. (फोटो Reuters)रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक मास्को की मिलिट्री-टेक्निकल कोऑपरेशन सिस्टम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि भारत को पहले से दिए जा रहे S-400 के अलावा Su-57 फाइटर जेट्स की सप्लाई और प्रोडक्शन पर भी बातचीत शुरू हो चुकी है. सूत्रों ने दावा किया कि यह डील भारत की रक्षा क्षमताओं को अगले स्तर पर ले जाएगी और एयर डॉमिनेंस में भारत को बड़ी बढ़त दिलाएगी.
S-400 डील: 2026 तक सभी सिस्टम भारत में
भारत ने 2018 में रूस के साथ 5.5 अरब डॉलर (करीब 45 हजार करोड़ रुपए) का करार किया था, जिसके तहत पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने हैं. शुरुआती तीन यूनिट भारत को पहले ही मिल चुकी हैं और बाकी दो की डिलीवरी 2026-27 तक होगी. इस बीच भारत अतिरिक्त S-400 सिस्टम लेने पर भी विचार कर रहा है. रूस की मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन सर्विस के प्रमुख दिमित्री शुगायेव ने भी इस पर संकेत दिए हैं.
रूस का Su-57 एक पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है. जिसे रडार पर पकड़ पाना बेहद मुश्किल है. यह हवा से हवा और हवा से जमीन तक वार करने में सक्षम है. अगर भारत में इसका प्रोडक्शन शुरू होता है तो यह देश की आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगा. माना जा रहा है कि Su-57 भारत की एयर पावर गेम-चेंजर साबित हो सकता है.
भारत और रूस दशकों से रक्षा क्षेत्र में सहयोगी रहे हैं. Su-30 MKI फाइटर जेट से लेकर T-90 टैंक और ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट तक दोनों देशों ने कई बड़ी डील्स को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. हाल ही में अमेठी में AK-203 राइफल्स का जॉइंट प्रोडक्शन भी इसका उदाहरण है. INS विक्रमादित्य, मिग-29 और कामोव हेलिकॉप्टर भी भारत को रूस से ही मिले हैं.
मई 2025 में पाकिस्तान के मिसाइल हमले के दौरान भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में S-400 का इस्तेमाल कर दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया. इसने साबित कर दिया कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सबसे मजबूत शील्ड में से एक है. अब अगर Su-57 भारत के बेड़े में शामिल होता है तो पाकिस्तान और चीन की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाएंगी.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में कहा कि भारत ने पश्चिमी दबाव के बावजूद रूस से रक्षा खरीद जारी रखी है. वहीं शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात ने भी दोनों देशों की गहरे दोस्ती का संदेश दिया.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

