Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसीहोर में एटीएम के सामने मिला बुजुर्ग का शव: ठंड से...

सीहोर में एटीएम के सामने मिला बुजुर्ग का शव: ठंड से मौत की आशंका, भीख मांगकर करता था गुजारा, पहचान नहीं हुई – Sehore News


सीहोर में कड़ाके की ठंड के कारण एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुधवार सुबह शहर के शुगर फैक्ट्री मार्ग पर विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम के सामने बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर पालिका

.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करता था। वह अक्सर सड़क किनारे ही सो जाया करता था। बीती रात भी वह एटीएम के सामने सोया था, लेकिन सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

पार्षद और पुलिस मौके पर पहुंचे पावर हाउस चौराहा क्षेत्र के लोगों ने बुजुर्ग को अचेत अवस्था में देख पुलिस और नगर पालिका परिषद को सूचना दी। खबर मिलते ही क्षेत्र के पार्षद अजय पाल सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पार्षद ने बताया कि उन्हें बिजली घर चौराहा से कई लोगों के फोन आए थे। उन्होंने भी आशंका जताई है कि बुजुर्ग की मौत अत्यधिक ठंड लगने के कारण हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल ठंड को ही मौत की संभावित वजह माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments