इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक साइकिल शोरूम पर काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शोरूम के ही दो कर्मचारियों पर अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के
.
सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय युवती साइकिल शोरूम में अकाउंटेंट और मैनेजमेंट का काम करती है। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी अमजद और शुभम काम के दौरान उसके साथ अश्लील इशारे करते थे और कमेंट्स करते थे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे धमकाया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
इसी शोरूम के कर्मचारियों अमजद और शुभम के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ है। वीर सावरकर नगर निवासी हनी इशरानी और उनके पिता अमरलाल इशरानी ने भी दोनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, शोरूम बंद होने के बाद जब हनी और उनके पिता घर जा रहे थे, तभी अमजद और शुभम वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी।
पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल दोनों की जांच जारी है।
नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट
हीरानगर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी श्रीराम उर्फ लक्की चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पीड़िता ने बताया कि वह उसी मकान में अपने परिवार के साथ रहती है, जहां आरोपी भी किराएदार के रूप में रहता है। बुधवार को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी ने बहाना बनाकर उसे अपने कमरे में बुलाया और कहा कि उसका बच्चा पत्नी को परेशान कर रहा है और घर का काम नहीं करने दे रहा, इसलिए मदद कर दे।
पीड़िता जब कमरे में पहुंची तो वहां आरोपी की पत्नी मौजूद नहीं थी। इसी दौरान श्रीराम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और गलत तरीके से पीड़िता को छूने लगा। आरोपी की हरकतों से घबराई पीड़िता दरवाजा खोलकर भागकर अपने घर पहुंची।
पीड़िता ने तुरंत मोबाइल पर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

