Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसांप के काटने से मौत, मुआवजा-अनुकम्पा नियुक्ति की मांग: देवास में...

सांप के काटने से मौत, मुआवजा-अनुकम्पा नियुक्ति की मांग: देवास में कोटवार संघ ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के लिए मांगी मदद – Dewas News



देवास में म.प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने मंगलवार को हाटपीपल्या तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने ग्राम टप्पा सुकल्या के दिवंगत कोटवार कन्हैयालाल बलाई के परिवार के लिए 8 लाख रुपए की सहायता राशि और उनके बेटे को अनुकम्पा नियुक्त

.

ग्राम रक्षक कोटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष देवनारायण सोलंकी ने बताया कि कोटवार कन्हैयालाल बलाई की मृत्यु 12 अक्टूबर 2025 को हुई थी। वे सोयाबीन फसल के मुआवजे के लिए किसानों से दस्तावेज एकत्र कर रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।

संघ ने मध्य प्रदेश शासन के 4 सितंबर 2019 के पत्रांक एफ 19-05/2010/1/4 का हवाला दिया। इस पत्र के अनुसार, सेवा कार्य के दौरान अकाल मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को 8 लाख रुपए की सहायता राशि और मृतक के बेटे को अनुकम्पा नियुक्ति देने का प्रावधान है।

ज्ञापन में तहसीलदार से अनुरोध किया गया है कि कन्हैयालाल बलाई के परिवार को 8 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए और उनके पुत्र जितेंद्र को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए। संघ का कहना है कि इससे परिवार को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल सकेगा और उन्हें न्याय मिलेगा।

ज्ञापन सौंपते समय म.प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय, इंदर सिंह, शांतिलाल, चंदरसिंह, जितेंद्र, राजाराम, रामचरण, मदनलाल, गोवर्धन सहित कई अन्य कोटवार मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments