Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत: परिवार वाले...

समस्तीपुर में फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत: परिवार वाले नहीं करना चाहते थे पोस्टमार्टम; मामा बोला- गोली किसने चलाई, किसी ने नहीं देखा – Samastipur News


समस्तीपुर में मंगलवार देर रात 10 बजे फायरिंग हुई है। गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद नुरैम के पुत्र अरिब के तौर पर हुई थी। नाना के घर में रहता था।

.

मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे, लेकिन पुलिस दबाव के चलते देर रात 2 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार वार्ड तीन की है।

बच्चे के मामा से पूछताछ करती पुलिस

किसी से दुश्मनी नहीं है

मृतक के मामा मो. गड्‌डू ने कहा कि गोली किसने चलाई है, ये किसी ने नहीं देखा। इसलिए झूठी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराएंगे। बच्चा घर में सो रहा था। अचानक ही गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। जब लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ है और उसकी मौत हो चुकी है। गोली खिड़की की ओर से चली थी। किसने चलाई और वह कौन था, नहीं जानते हैं। बच्चा अपने नाना के यहां रहता था। यहां किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।

देर रात 2 बजे हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए साफ मना कर दिया था। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अगर आप लोग आवेदन नहीं देंगे तो चौकीदार के बायन पर केस दर्ज किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए है। बच्चे के बाएं कनपटी के पास गोली लगी है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की मानें तो काफी नजदीक से गोली मारी गई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं है।

ताजपुर थाना क्षेत्र की घटना

ताजपुर थाना क्षेत्र की घटना

जल्द होगा मामले का खुलासा

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ढाई साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हुई है। परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments