Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबिहारसदाकत आश्रम में कांग्रेस की जिलाध्यक्षों के साथ बैठक: राजेश राम-कृष्णा...

सदाकत आश्रम में कांग्रेस की जिलाध्यक्षों के साथ बैठक: राजेश राम-कृष्णा अल्लावरु रहेंगे मौजूद, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर होगी चर्चा – Patna News




आज बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। संगठन सृजन साथी अभियान के तहत ये बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहेंगे। यह एक समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सभी 53 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गठन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 5 जून तक संगठन सृजन का काम पूरा करने को कहा गया था इससे पहले 12 मई को बैठक हुई थी, जिसमें सभी पर्यवेक्षकों, कनेक्ट सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को कुछ निर्देश दिए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ये घोषणा किया था कि 20 जून तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का गठन होगा। सभी जिला कमिटियों और प्रदेश कमिटी का गठन कर लिया जाएगा। राजेश राम ने स्पष्ट कहा था कि प्रखंड स्तर पर 5 जून तक संगठन सृजन का काम हर हाल में पूरा कर लेना है। तय सीमा में काम करना सबके लिए अनिवार्य है, पार्टी अनुशासन के मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढील नहीं देगी। जो लोग मेहनत कर रहे, उनकी बड़ी भूमिका तय की जाएगी प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा था कि जो लोग मेहनत कर रहे हैं वह चाहे नए लोग हों या पुराने पार्टी में उनकी बड़ी भूमिका तय की जाएगी। नए लोगों को पूरा अवसर दिया जाएगा। सेकेंड लाइनर लीडरशिप को आगे बढ़ाकर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूती दी जाएगी। इसी के साथ राज्य भर में फैली कांग्रेस की परिसंपत्तियों पर से भू माफिया का कब्जा हटाकर राज्य के निर्माण में उनका इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के लिए 155 जिला ऑब्जर्वर हुए नियुक्त संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर बिहार कांग्रेस ने 53 सांगठनिक जिलों में 155 जिला ऑब्जर्वर को नियुक्त किया था। यह नियुक्ति बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर हुई थी। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया था, जिनके ऊपर संगठन सृजन साथी अभियान के सफलता की जिम्मेदारी रहेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जिला और बूथ स्तर पर मजबूत करना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments