बाड़मेर से सीकर के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के काम की खबर है। रेलवे बाड़मेर से जम्मू के बीच बाड़मेर-जम्मूतवी एक तरफ स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन सीकर के रींगस स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। 17 सितंबर को यह ट्रेन
.
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 04818, बाड़मेर-जम्मूतवी एक तरफ स्पेशल ट्रेन 17 सितंबर को बाड़मेर से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। जो रात 10:58 मिनट पर सीकर के रींगस स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर 3 मिनट के ठहराव के बाद 11:01 पर ट्रेन आगे के लिए रवाना होकर 18 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे जम्मूतवी स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का सीकर जिले में रींगस के अलावा श्रीमाधोपुर,कांवट, नीमकाथाना और डाबला स्टेशन पर भी 2-2 मिनट का ठहराव होगा। इस ट्रेन में दो फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी, 8 सेकंड स्लीपर,5 जनरल और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
बता दें कि रींगस स्टेशन से खाटूश्याम मंदिर करीब 17 किलोमीटर दूर है। स्टेशन के बाहर से चलने वाली प्राइवेट गाड़ियों और बसों के जरिए श्रद्धालु खाटू पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकते हैं।

