Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशाहजहांपुर के नर्सिंग होम में गर्भवती की मौत: परिजनों का आरोप-...

शाहजहांपुर के नर्सिंग होम में गर्भवती की मौत: परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी पर जोर दिया, ऑपरेशन नहीं किया – Shahjahanpur News


शाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना निगोही क्षेत्र की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने मरीज को खून चढ़वाया और नॉर्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया। परिवार का कहना है कि अगर डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही होती तो वे तुरंत तैयार हो जाते। वे मरीज को इसी सोच के साथ यहां लाए थे कि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन किया जा सकेगा।

सोमवार शाम को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत की जानकारी पर अजीजगंज चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। किसी भी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नही की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments