शाजापुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम सुनेरा पनवाड़ी और अभयपुर में कार्यक्रम हुआ।
.
ड्रोन से फलों और अनाज पर छिड़काव का दिया सुझाव
वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. धाकड़ ने डिजिटल युग में आधुनिक खेती पर बताया कि ड्रोन स्प्रेयर से कीटनाशकों और घुलनशील उर्वरकों का छिड़काव किया जा सकता है। यह तकनीक संतरा, अमरूद, आम जैसी उद्यानिकी फसलों के साथ-साथ गेहूं, मक्का, सरसों और अरहर में भी उपयोगी है। ड्रोन तकनीक से मात्र 10 मिनट में 12 लीटर पानी से एक एकड़ खेत में दवा का छिड़काव संभव है।
किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी
कृषि विभाग से विजय गामी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उद्यानिकी विभाग से सुमित पाटीदार ने विभाग की योजनाएं बताईं। इफको के महेंद्र पटेल ने उर्वरक प्रबंधन की जानकारी साझा की। आत्मा योजना के शालिग्राम धाकड़ ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताया।
कार्यक्रम में ड्रोन दीदी प्रियंका ने किसानों के सामने ड्रोन का प्रदर्शन किया।
मौके पर उपस्थित किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस तकनीक से समय, पानी और श्रम की बचत के साथ-साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।

