Wednesday, July 15, 2026
Homeबॉलीवुडशहनाज गिल क्या राघव जुयाल को डेट कर रही हैं? पहली बार...

शहनाज गिल क्या राघव जुयाल को डेट कर रही हैं? पहली बार रिश्ते पर की बात


Last Updated:

Is Shehnaaz Gill Dating Raghav Juyal: राघव जुयाल के साथ लगातार वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के बाद शहनाज गिल की पर्सनल जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. कभी दोनों का साथ में स्पॉट होना तो कभी एक-दूसरे का ख्याल रखते नजर आना, इन सबने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है. लंबे समय से चल रही इन चर्चाओं के बीच अब शहनाज ने पहली बार राघव के साथ अपनी इक्वेशन पर चुप्पी तोड़ी है. शहनाज ने इस रिश्ते को लेकर जो कहा, उसने सस्पेंस और बढ़ा दिया.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 13’ से घर-घर में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस शहनाज गिल और एक्टर और होस्ट राघव जुयाल के बीच क्या चल रहा है? क्या दोनों किसी रिश्ते में हैं? ये सवाल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद जो वीडियो वायरल हुए उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ये कयास लगाने लगे कि इनके बीच कुछ तो हैं. पहले भीड़ से बचाना फिर गाड़ी के अंदर राघव की गोद में शहनाज को देख यूजर्स को शक गहराता चला गया. अब पहली बार राघव संग अपने रिश्ते पर शहनाज ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है. 

शहनाज गिल जल्द फिल्म ‘इश्कनामा’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही में पिंकविला के साथ एक बातचीत में राघव जुयाल के साथ अपनी इक्वेशन पर खुलकर बात की है. इसके साथ ही शहनाज ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. फोटो साभार-@shehnaazgill/Instagram

अकसर अपनी पर्सनल लाइफ पर चुप्पी साधे रहने वाली शहनाज गिल से जब इंटरव्यू के दौरान राघव जुयाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही शालीनता से इसे टाल दिया. शहनाज ने अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की गॉसिप को बढ़ावा न देते हुए साफ तौर पर कहा, ‘प्लीज, कोई पर्सनल सवाल नहीं’ . फोटो साभार-@shehnaazgill/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी पर्सनल लाइफ पर बाउंड्री लाइन खींचते हुए शहनाज ने बातचीत का रुख पूरी तरह से राघव जुयाल के करियर और उनकी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ की तरफ मोड़ दिया. भले ही शहनाज़ ने प्यार के दावों पर मुहर न लगाई हो, लेकिन उन्होंने राघव के प्रति अपना लगाव और दोस्ती खुलकर जाहिर की.

उन्होंने राघव को अपना खास दोस्त बताते हुए कहा, ‘मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है, ‘भाई तेरा स्टार है’, आप प्लीज उसको सपोर्ट करो. वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और उसकी इस फिल्म का चलना बेहद जरूरी है.’ शहनाज गिल ने राघव जुयाल के करियर ग्राफ की जमकर तारीफ की और कहा कि राघव आज जिस मुकाम पर हैं, वह सिर्फ और सिर्फ उनकी अपनी कड़ी मेहनत का नतीजा है.

शहनाज ने दर्शकों और अपने फैंस से अपील करते हुए कहा, ‘एक हीरो और मेन लीड के तौर पर वह पहली बार बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. लोगों के लिए उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है क्योंकि वह इस फिल्म इंडस्ट्री के बैकग्राउंड से नहीं आते हैं उन्होंने जो कुछ भी मुकाम हासिल किया है, खुद के दम पर बनाया है. इसलिए प्लीज थिएटर्स में जाकर उनकी फिल्म जरूर देखें.’

शहनाज ने राघव के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया, लेकिन उन्होंने डेटिंग की खबरों पर सीधे तौर पर न तो हामी भरी और न ही इन अफवाहों का खंडन किया. ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है.

वहीं, शहनाज के इस बयान के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ का मानना है कि उन्होंने चतुराई से निजी सवालों से बचकर राघव की फिल्म को प्रमोट किया तो कुछ अभी भी उनकी दोस्ती से आगे के रिश्ते की उम्मीद लगाए बैठे हैं. हालांकि, शहनाज के ‘नो पर्सनल क्वेश्चन’ वाले बयान ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं.  फोटो साभार-@shehnaazgill/Instagram

शहनाज और राघव की दोस्ती 2023 में आई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से शुरू हुई, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था. इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है और हमेशा खुद को करीबी दोस्त बताया है. पहले भी राघव ने स्पष्ट किया था कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं और वह सिंगल हैं. फोटो साभार-@shehnaazgill/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments