Wednesday, July 15, 2026
HomeबॉलीवुडThe Odyssey Ticket Price: 3000 रुपए से ज्यादा के बिक रहे टिकट,...

The Odyssey Ticket Price: 3000 रुपए से ज्यादा के बिक रहे टिकट, एडवांस बुकिंग शुरू


मुंबई. ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ऐसी फिल्में रहीं, जिनके टिकर 3000 रुपए तक बिके. अब क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ के लिए भी टिकट प्राइज काफी हाई है. यह फिल्म 17 जुलाई को भारत में हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. हाल में टॉम हॉलेड समेत इसके मेकर्स और एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई भी आए थे. क्रिस्टोफर नोलन और उनकी फिल्म का क्रेज भारतीय ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसलिए फिल्म के टिकट 3000 से भी ज्यादा कीमत में बिक रहे हैं.

दिल्ली-मुंबई जैसे शहरो में ‘द ओडिसी’ के लिए में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. टिकट की कीमतों ने सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि प्रीमियम IMAX सीटों की कीमत 3000 रुपए से ज़्यादा है. मुंबई के लोअर परेल में फीनिक्स पैलेडियम के PVR ICON में, सुबह 10:00 बजे, दोपहर 1:30 बजे, शाम 5:00 बजे, रात 8:30 बजे और रात 11:59 बजे के शो के लिए रिक्लाइनर सीटें 3100 में मिल रही हैं.

हालांकि, रेगुलर सीटिंग टिकट की कीमत 700 से 1000 रुपए के बीच है. वडाला के मिराज सिनेमाज़ IMAX में, सुबह 9:50 बजे, दोपहर 1:20 बजे, शाम 4:50 बजे, रात 8:20 बजे और रात 11:55 बजे के शो के लिए रिक्लाइनर टिकट 2500 रुपए में मिल रहे हैं. वहीं दिल्ली के PVR IMAX विद लेज़र, प्रिया में शाम 4:45 बजे वाले IMAX शो के लिए ‘द ओडिसी’ के टिकट 2500 रुपए में बिक रहे हैं.

दिल्ली के PVR IMAX विद लेज़र, प्रिया में शाम 4:45 बजे वाले IMAX शो के लिए ‘द ओडिसी’ के रिक्लाइनर टिकट की कीमत ₹2500 पर पर्सन है. सुबह 9:45 बजे, दोपहर 1:15 बजे, रात 8:15 बजे और रात 11:45 बजे वाले शो के लिए रिक्लाइनर सीटें 2100 रुपए में मिल रही हैं, जबकि अन्य सीटिंग ऑप्शन इससे थोड़े सस्ते हैं.

दिल्ली के PVR: सेलेक्ट सिटी वॉक में रिक्लाइनर टिकट की कीमत 2400 रुपए तक है, जबकि रेगुलर सीटों की कीमत शो के समय के आधार पर 900 रुपए से 1100 रुपए के बीच है. वहीं, नोएडा के PVR सुपरप्लेक्स लॉजिक्स में रिक्लाइनर टिकट की कीमत 1850 रुपए और 1800 रुपए है, जबकि अलग-अलग शो में रेगुलर सीटें 800 रुपए से 1100 रुपए के बीच उपलब्ध हैं.

‘द ओडिसी’ शुक्रवार, 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, इलियट पेज और चार्लीज़ थेरॉन जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं. होमर के महाकाव्य पर आधारित इस फ़िल्म का रनटाइम 2 घंटे 52 मिनट है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments