Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशवॉटर सैल्यूट के साथ भोपाल-मुंबई फ्लाइट का हुआ स्वागत: यात्रियों ने...

वॉटर सैल्यूट के साथ भोपाल-मुंबई फ्लाइट का हुआ स्वागत: यात्रियों ने केक काटकर मनाया जश्न – Bhopal News


जधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार को एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट की शुरुआत वॉटर सैल्यूट के साथ हुई। जैसे ही फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंड किया, दो वाटर कैनन से उसे सलामी दी गई। यह दृश्य देख वहां मौजूद यात्री और एयरपोर्ट स्टाफ रोमांचित हो उठे। फ्

.

रविवार को 161 यात्री भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हुए।

162 सीटों वाली इस फ्लाइट में रविवार को 161 यात्री भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हुए, जबकि मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट में 160 यात्री राजधानी पहुंचे। यह सेवा अब सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे भोपाल और मुंबई के बीच हवाई यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो सकेगी।

भोपाल में एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग

भोपाल एयरपोर्ट ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश में पहली बार एयरफोर्स के कोड-ई बोइंग 777-300ER विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग करवाई है। भोपाल एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले मध्यप्रदेश के किसी भी एयरपोर्ट पर इस तरह के बड़े विमानों की लैंडिंग नहीं हुई है। 64.8 मीटर के विंगस्पैन और 74 मीटर की लंबाई के साथ, बी-777 300-ईआर को आमतौर पर लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भोपाल एयरपोर्ट पर उतरने वाला ये अब तक का सबसे बड़ा विमान है।पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments