Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानवित्त निगम का लाभ 18.82 करोड़: प्रबंध निदेशक बोले- निगम ने...

वित्त निगम का लाभ 18.82 करोड़: प्रबंध निदेशक बोले- निगम ने पिछले साल की तुलना में शानदार काम किया – Jaipur News



राजस्थान वित्त निगम की साधारण सभा की बैठक जयपुर में हुई, जिसमें राजस्थान के औद्योगिक और उद्यमशीलता विकास में निगम के योगदान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के दौरान हुए कामों को लेकर प्रजेंटेशन दिया

.

उन्होंने बताया कि कई चुनौतियों के बावजूद निगम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निगम का शुद्ध लाभ 18.82 करोड़ रहा, जो पिछले साल के की तुलना में 1.08 करोड़ की तुलना में अधिक रहा। निगम ने अपनी संपत्ति में सुधार किया है।

पिछले साल की तुलना में एनपीए पोर्टफोलियो में 20% की कमी आई है, जो 230.57 करोड़ से घटकर 192.39 करोड़ हो गया। वहीं युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत युवा उद्यमियों के समर्थन में बढ़ोतरी हुई। इस योजना में 95.52 करोड़ की स्वीकृतियां 65 इकाइयों को प्रदान की गईं।

बैठक में बैठक में उद्योग विभाग के एसीएस शिखर अग्रवार, बोर्ड डायरेक्टर राजेश काला, कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा, कार्यकारी निदेशक वित्त कोमल आगरी और निदेशक मंडल के सदस्य, शेयरधारक और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments