Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारलाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 4 लोग घायल: गोपालगंज...

लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 4 लोग घायल: गोपालगंज में जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला गोरखपुर रेफर – Gopalganj News



गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घायलों में राकेश यादव (33), मुकेश यादव (35), बैजनाथ यादव (50) और विदांती देवी (45) शामिल है।

.

राकेश यादव ने बताया कि उसकी मां के नाम नानी द्वारा जमीन लिखी गई थी। उसका चचेरा मामा इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जब वह जमीन को जबरन जोत रहा था, तो विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना आज दोपहर 3 बजे की है।

सभी घायल सदर अस्पताल में भर्ती, एक की स्थिति गंभीर

सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विदांती देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य 3 घायलों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। जमीन पर गिरे लोगों को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित पक्ष ने पहले भी पुलिस और जिला प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन विवाद जारी रहा।

आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की जांच

फिलहाल इस संदर्भ में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है लेकिन अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments