Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरीवा में अब तक 855.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज: गुढ़ क्षेत्र में...

रीवा में अब तक 855.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज: गुढ़ क्षेत्र में हुई सर्वाधिक बारिश, 4 अक्टूबर को 35.8 मिलीमीटर पानी गिरा – Rewa News



रीवा में इस वर्ष मानसून की वर्षा नियमित और अच्छी हुई है। अभी भी पानी गिरने का क्रम जारी है। विदा होते मानसून से जिले में 4 अक्टूबर को 35.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील सेमरिया में 55 मिलीमीटर, हुजूर में 34.3 मिलीमीटर, सिरमौर में 40 मिल

.

जिले में एक जून से अब तक 855.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

इस संबंध में अधीक्षक भू.अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 1224.2 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 838.6 मिलीमीटर, गुढ़ में 1238 मिलीमीटर, सिरमौर में 713.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 632 मिलीमीटर, सेमरिया में 845 मिलीमीटर, मनगवां में 775 मिलीमीटर तथा जवा में 575 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

पिछले साल अब तक 617 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments