Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरिसेप्शन के तीसरे दिन जेवर-नकदी लेकर भागी दुल्हन: 15 लाख के...

रिसेप्शन के तीसरे दिन जेवर-नकदी लेकर भागी दुल्हन: 15 लाख के ठगी का आरोप; बैतूल में कन्यादान योजना के तहत हुई थी शादी – Betul News


बैतूल में एक दुल्हन रिसेप्शन के तीन दिन बाद जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार हो गई। अब दूल्हा पुलिस थाने से लेकर एसपी दफ्तर तक के चक्कर लगा रहा है। खास बात है कि दुल्हन अपने मायके में भी नहीं है। वहां भी उसके घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने

.

जानकारी के मुताबिक, भीमपुर तहसील के चाटुबाड़ी गांव के युवक राहुल यादव की शादी 5 मई को भैंसदेही क्षेत्र के बड़गांव निवासी युवती से हुई थी। विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सावलमेंढ़ा में हिंदू रीति-रिवाज से बिना दहेज के सम्पन्न हुआ।

शादी के बाद दुल्हन 16 मई को गौना कर ससुराल आई। 17 को गांव में रिसेप्शन हुआ, लेकिन उसी दिन वह मायके लौट गई। 18 मई को वह फिर ससुराल लौटी लेकिन तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पूरे दिन कमरे में रही।

शादी के 12 दिन बाद गांव में हुआ रिसेप्शन हुआ था।

रिसेप्शन के तीन दिन भागी

20 मई को दुल्हन ने अपनी बहन के बेटे को बुलाया और मायके चली गई। इसके बाद न तो वह लौटी और न ही फोन उठाया। 25 मई के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और परिजन भी कॉल रिसीव नहीं कर रहे।

दुल्हन ने 15 लाख के ठगी का आरोप लगाया

राहुल के मुताबिक, दुल्हन अपने साथ एक सोने का हार, मंगलसूत्र, चैन, अंगूठियां, झुमकी, चांदी की पायलें, करीब 3 लाख रुपए नकद और एक सूटकेस भर कपड़े चुरा ले गई। कुल मिलाकर करीब 15 लाख की ठगी हुई है।

राहुल ने आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश दुल्हन के भाई, मां और बहन ने रची। शादी के नाम पर षड्यंत्रपूर्वक ठगी की गई और उसका पारिवारिक जीवन बर्बाद कर दिया गया। उसने सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दूल्हे ने एएसपी से की शिकायत।

दूल्हे ने एएसपी से की शिकायत।

पुलिस लड़की कॉल डिटेल खंगाली रही

एएसपी कमला जोशी ने बताया कि दूल्हे की शिकायत मिली है। लड़की के परिजनों ने भी भैंसदेही थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है। उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है, बरामदगी के बाद पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, लड़के वालों ने लड़की को पहले देखा था, फिर बातचीत के बाद सगाई हुई थी। इस रिश्ते में दूल्हे की बहन ने मध्यस्थता की थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments