पटना में बुधवार को सरकारी स्कूल के बाथरूम में 5वीं क्लास की छात्रा जली हुई मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने स्कूल के टीचर पर हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया को बताया कि जोया ने सर को किसी शिक्षिका के साथ
.
इसके बाद बच्ची को डराया था कि अगर अपने परिजनों को बताएगी तो उसे TC देकर स्कूल से बाहर कर दिया जाएगा।’ गुरुवार को मृतका के परिजनों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस वालों के साथ झड़प भी हुई। 3 घंटे बाद पुलिस ने प्रदर्शन खत्म कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही केस को सुलझा लेंगे।
वहीं शनिवार को मृत जोया परवीन के परिवार से मिलने के लिए राजद की ओर से 5 सदस्यीय डेलीगेट्स की टीम गर्दनीबाग पहुंचीं। जोया परवीन के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। डेलीगेट्स का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामानंद यादव ने किया।
राजद नेताओं ने मृतका के परिजनों से की बातचीत
इस दौरान राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर डेलीगेट्स मुलाकात करने आई है। हमलोगों ने स्कूल में भी जाकर जायजा लिया। आज स्कूल बंद था। बहुत ही अमानवीय तरीके से बच्ची के साथ घटना हुई है। जो माफी योग्य नहीं है। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
फिर भी हमलोग मांग करेंगे कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। पुलिस की कार्रवाई से भी मोहल्ले के सशंकित हैं। इस मामले में कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस मोहल्ले के लोगों को ही गिरफ्तार कर रही है।

छात्रा की मौत के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
डेलीगेट्स के अध्यक्ष रामानंद यादव ने SSP से बातचीत की है। हमलोग मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। पुलिस अब तक क्या कार्रवाई की यह भी जानने की कोशिश करेंगे।
मदद करने वालों को उठाकर ले जा रही पुलिस
मृतका की बहन नर्गिस ने बताया कि जिन लोगों ने हमलोगों की मदद की उन्हें पुलिस रात में एक बजे दो बजे उठाकर ले जा रही है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पीटा जा रहा है। जबकि मेरी बहन की हत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेरी मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और जिन लोगों को पुलिस पकड़कर परेशान कर रही है, सभी को छोड़ा जाए।
अबतक 21 लोगों की हुई गिरफ्तारी
बता दें कि जोया परवीन के पिता मोहमद्द शमशेर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। इसके अलावा स्कूल में तोड़फोड़ और सड़क पर आगजनी को लेकर अलग से दो और FIR पुलिस की ओर से की गई है। जिसमें अब तक 21 लोगों गिरफ्तार किया गया है।

