Thursday, July 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशयूपी के मत्स्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित-क्षेत्रों का किया दौरा: 100...

यूपी के मत्स्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित-क्षेत्रों का किया दौरा: 100 परिवारों को राहत सामग्री बांटी, भोजन-दवाइयां और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध – Ghazipur News


कृपा कृष्ण | गाजीपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड करंडा के ग्राम महबलपुर और तहसील जमानियां के प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विकास खंड जमनिया के ग्राम धुसका, पटकनियां और गड़हा नंबर-96 के 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी गई।

जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को भोजन, पानी, लंच पैकेट, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध करा रहा है। निषाद ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां जनकल्याणकारी हैं। गरीबों को ध्यान में रखते हुए कई वस्तुओं को टैक्स फ्री किया गया है।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर रवीश गुप्ता, एसडीएम जमानिया ज्योति चौरसिया, तहसीलदार सदर और जमानिया, नायब तहसीलदार सदर व जमानियां और खंड विकास अधिकारी करंडा व जमानिया उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments