आजमगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों के साथ ही धूप भी आती जाती रही। जिले का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले के आउटर वाले इलाकों में दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले तीन दिनों के बाद ही बारिश होगी। उमस भरी गर्मी के बाद भी जिस तरह से बिजली की कटौती हो रही है। उससे आम जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। हालांकि आसमान में बादलों की वजह से आम जनता को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील
प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग के लगातार हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले तीन दिनों के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।
Source link
आजमगढ़ में एक दिन पूर्व बारिश के कारण गिरा तापमान: धान के खेतों में भरा पानी, उमस भरी गर्मी, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी – Azamgarh News
RELATED ARTICLES

