आगरा में कोर्ट से गवाही देकर कार से गांव लौट रहे सगे भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर करीब 25 राउंड फायर किए गए। गोली उपेन्द्र उर्फ़ मालिक यादव की बाजू में और पूर्व प्रधान अवनीश यादव के सीने में लगी।
.
गोली लगते ही दोनों वहीं खून से लथपथ तड़ने पर लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। वारदात सोमवार रात इटावा-आगरा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के प्यारम्पुरा गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा में मोनिका नागर हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी, 7 मई को हुई थी मौत
ग्रेटर नोएडा के चर्चित मोनिका नागर हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच दादरी कोतवाली पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इससे पहले जांच में लापरवाही के आरोप में एक एसएसआई को निलंबित किया गया था।
अब एसीपी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में पति अनुज चौहान और उसके परिवार के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों पर और गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
आजमगढ़ में भूत-प्रेत का डर दिखाकर ठगी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चंदा देवी को भूत-प्रेत का साया होने का झांसा दिया था। कटेरी बाजार के पास झाड़-फूंक के नाम पर दोनों ने महिला के सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पढ़ें पूरी खबर…


