Monday, May 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानयुवती को एसपी ऑफिस से जबरन उठा ले गए: सीसीटीवी फुटेज...

युवती को एसपी ऑफिस से जबरन उठा ले गए: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, युवक के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची थी – Churu News




चूरू एसपी ऑफिस के परिवादी कक्ष से सोमवार को एक युवती को कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। युवती एक युवक के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। तारानगर तहसील निवासी कृष्ण कुमार (24) ने बताया कि वह 19 वर्षीय युवती के साथ एसपी ऑफिस आया था। दोनों परिवादी कक्ष में मौजूद थे, तभी कुछ लोग एसपी ऑफिस के पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने युवक-युवती के साथ धक्का-मुक्की की और युवती को जबरन उठाकर बाहर खड़ी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे भी साथ ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी कार्यालय का एक गेट भी टूट गया। अचानक हुए इस हंगामे से परिवादी कक्ष में मौजूद लोग सहम गए। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि युवती को ले जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments