Thursday, May 21, 2026
Homeफूडयहां रेल के डिब्बे को बनाया रेस्टोरेंट, लोग देखते ही रह जाते...

यहां रेल के डिब्बे को बनाया रेस्टोरेंट, लोग देखते ही रह जाते हैं हैरान, सेल्फी खींचने दूर दूर से आते हैं लोग


Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे को आकर्षक रेस्टोरेंट में बदला गया है, जहां दिलीप वर्मा की देखरेख में सस्ता और स्वादिष्ट शाकाहारी खाना मिलता है.

Firozabad News: रेलवे स्टेशनों पर आपने सामान्य होटल या रेस्टोरेंट देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बे में फुल रेस्टोरेंट देखा है? यूपी के फिरोजाबाद में टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक अनोखा रेस्टोरेंट बनाया गया है. स्टेशन पर खाली पड़े ट्रेन के एक डिब्बे को रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है, जो देखने में बेहद आकर्षक है. यहां शहर से ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग आते हैं. इस रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने वाले लोगों को ट्रेन और रेस्टोरेंट दोनों का आनंद एक साथ मिलता है और अन्य जगहों से सस्ता खाना भी मिलता है. इस रेस्टोरेंट पर आकर लोग खूब सेल्फी भी खींचते हैं.

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर स्थित ट्रेन के डिब्बे में रेस्टोरेंट चलाने वाले मैनेजर दिलीप वर्मा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट जिले का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है जिसे ट्रेन के डिब्बे में तैयार किया गया है. रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े खाली डिब्बे को एक सुंदर और आकर्षक रेस्टोरेंट के रूप में तैयार किया गया है. यहां यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी खाना और फास्टफूड आइटम मिलते हैं. वहीं एक यात्री राजीव गौतम ने बताया कि यह रेस्टोरेंट दूर से देखने पर एक ट्रेन का डिब्बा ही नजर आता है, लेकिन इसके अंदर का नजारा लोगों को बेहद आकर्षित कर देता है.

इसके साथ ही यहां यात्रियों को फुल एसी कोच की सुविधा दी जाती है. यहां बाहर के अन्य रेस्टोरेंट से सस्ता और अच्छा खाना मिलता है.

विदेशी पैसेंजर्स के लिए बना सेल्‍फी प्‍वाइंट
मैनेजर ने बताया कि इस ट्रेन के डिब्बे को इस तरह सजाया गया है कि बाहर से देखने पर यह बिल्कुल एक कोच की तरह ही नजर आता है, लेकिन इसके अंदर का नजारा लोगों को सेल्फी लेने पर मजबूर कर देता है. यहां आसपास के शहर के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग सेल्फी लेने के लिए खिंचे चले आते हैं. इस रेस्टोरेंट में सबसे अधिक विदेशी यात्री आते हैं और खाना खाकर जाते हैं. इसके अलावा यहां मैरिज एनीवर्सरी, रिंग सेरेमनी और बर्थडे पार्टी की बुकिंग करने पर लोगों को छूट भी दी जाती है.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस रेस्टोरेंट को देख हैरान रह जाते हैं लोग, सेल्फी खींचने दूर से आते हैं लोग



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments