Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यगुजरातमोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा: आज...

मोदी बोले-राजकोट को मिनी जापान बताने पर मेरा मजाक उड़ा: आज सौराष्ट्र में 2.50 लाख छोटे बिजनेस, यहां स्क्रू ड्राइवर से रॉकेट तके पार्ट्स बनते हैं


राजकोट6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में हो रही है वाइब्रेंट समिट।

पीएम मोदी ने रविवार को राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में वाइब्रेंट गुजरात की सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा- ये समिट 21वीं सदी के आधुनिक भारत की यात्रा है जो सपने से शुरू हुई और अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस समिट का उद्देश्य गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास के लिए नई गति प्रदान करना है। जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

मोदी की स्पीच की बड़ी बातें…

1. सपने से शुरू हुई यात्रा, भरोसे तक पहुंची: पीएम मोदी ने कहा- ये समिट 21वीं सदी के आधुनिक भारत की यात्रा है जो सपने से शुरू हुई और अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है। इस समिट के 10 एडिशन हो चुके हैं हर एडिशन के साथ ये और मजबूत हुई है। मैं इस समित के पहले दिन से जुड़ा हूं। शुरू में हमारा मकसद था कि लोग गुजरात के सामर्थ्य से परिचित हों और यहां निवेश करें और यहां के लोगों को फायदा हो। लेकिन आज ये समिट ग्लोबल ग्रोथ और पार्टनरशिप का मजबूत प्लेटफार्म बन गई है।

2. समय के साथ इन्फ्लूजन का उदाहरण बन गई है: बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने लगातार कुछ नया और विशेष किया है। इसका फोकस अलग अलग क्षेत्रों में परफॉर्मेंस को बदलने का है। गुजरात के अलग अलग रीजन की अपनी ताकत है। ये समिट इन्हीं संभावनाओं पर फोकस कर रही है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है।

3. भारत तीसरी इकोनॉमी बनने की दिशा में है: पीएम ने कहा मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं। महंगाई काबू में हैं। एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। मिल्क प्रोडक्शन में नंवर वन है।

4. भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर: दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाता है वो भारत है। पिछले 11 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बना है। हमारा यूपीआई है दुनिया का नंबर वन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफार्म बना है।

राजकोट समिट में करीब 5,000 कारोबारी शामिल हुए

समिट में 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

समिट में 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

राजकोट समिट में 22 से अधिक देशों के लगभग 350 विदेशी प्रतिनिधि और गुजरात समेत देश भर से 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है। समिट में 1,500 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सभी मेहमानों का स्वागत करेंगे।

गुजरात में चार समिट होंगी, एक हो चुकी, तीन बाकी

वाइब्रेंट गुजरात के सफल मॉडल की पहुंच और प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए, पूरे राज्य में चार वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर गुजरात क्षेत्र के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस का पहला एडिशन 9-10 अक्टूबर 2025 को मेहसाणा में हुआ था।

मौजूदा वक्त में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण गुजरात (9-10 अप्रैल 2026) और मध्य गुजरात (10-11 जून 2026) क्षेत्रों के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस क्रमशः सूरत और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे।

तीन दिन के गुजरात दौरे पर PM, सोमनाथ मंदिर में पूजा की

पीएम ने रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा की और बाद में सद्भावना ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया।

पीएम ने रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा की और बाद में सद्भावना ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए।

इसके बाद पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments