12:50 AM29 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जापान ने 24 साल में ₹37 लाख करोड़ निवेश किए
भारत में विदेशी निवेश (FDI) करने वाला जापान पांचवां बड़ा देश है। उसने 2000 से दिसंबर 2024 तक जापान ने भारत में लगभग 37 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।
भारतीय दूतावास के मुताबिक, हाल के वर्षों में जापान का भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) बढ़ा है।
क्योडो न्यूज के मुताबिक जापान आने वाले 10 सालों में भारत में लगभग 10 ट्रिलियन येन (करीब 5,800 लाख करोड़ रुपए) के इन्वेस्ट की घोषणा कर सकता है।
साल 2022 में जापान ने 5 साल के लिए 5 ट्रिलियन येन (करीब 2,750 लाख करोड़ रुपए) निवेश करने का वादा किया था। इसे बढ़ाकर अब दोगुना करने का प्लान है।
जापान ने 2022-23 में ₹14 हजार करोड़ का निवेश किया था। यह 2023-24 में यह बढ़कर ₹26 हजार करोड़ हो गया। वहीं 2024-25 के लिए जापान दिसंबर 2024 तक ₹11 हजार करोड़ का निवेश कर चुका है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह निवेश मुख्य तौर पर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल उपकरण, दूरसंचार, केमिकल, वित्त (बीमा) और फार्मा सेक्टर में हुआ।

