मैहर के हरनामपुर में किराए के कमरे में रहने वाली 65 वर्षीय कस्तूरी साकेत ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।
.
कस्तूरी साकेत सतीश साकेत के घर में किराए के कमरे में अकेली रहती थीं। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर आसपास के लोगों ने मैहर थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्तूरी के पति की मौत के बाद वह अकेली रहती थीं। वह शराब का सेवन करती थीं। पिछले कुछ दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकल रही थीं। खाना-पीना भी बंद कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

