Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैहर में आज भी ढिंढोरा पीटकर देते हैं सूचना: सोनाड़ी ग्राम...

मैहर में आज भी ढिंढोरा पीटकर देते हैं सूचना: सोनाड़ी ग्राम पंचायत में 50 साल से डोला साकेत निभा रहे जिम्मेदारी – Maihar News


मैहर जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर स्थित सोनाड़ी गांव में एक अनूठी परंपरा आज भी जीवित है। यहां ग्राम पंचायत की सूचनाएं ढिंढोरा पीटकर दी जाती हैं।

.

गुरुवार दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत की ओर से डोला साकेत ने ढिंढोरा पीटकर ग्रामीणों को एक अहम सूचना दी। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सभी लोग अपने मवेशी जैसे गाय, भैंस और अन्य जानवरों को बांधकर रखें। ऐसा न करने पर मवेशी मालिक पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम फसलों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के लिए उठाया गया है।

सोनाड़ी गांव की सरपंच पार्वती सरोज कोरी के अनुसार, यह परंपरा कई सदियों से चली आ रही है। 60 वर्षीय डोला साकेत कई वर्षों से यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यही उनकी आजीविका का साधन भी है। इस अनूठी परंपरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments