Friday, May 8, 2026
Homeबॉलीवुड'मैंने डबल रोल की बारीकियों...', श्रीदेवी और हेमा मालिनी की फिल्में...

‘मैंने डबल रोल की बारीकियों…’, श्रीदेवी और हेमा मालिनी की फिल्में देख रही थीं मोनालिसा, ये थी बड़ी वजह


Last Updated:

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं.इन दिनों वह अपने नए वेब शो ‘जुड़वां जाल’ में दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि इसके लिए उन्होंने श…और पढ़ें

मोनालिसा भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं. (फोटो साभार: Instagram@aslimonalisa)

हाइलाइट्स

  • मोनालिसा वेब शो ‘जुड़वां जाल’ में डबल रोल निभा रही हैं.
  • डबल रोल के लिए उन्होंने ‘सीता और गीता’, ‘चालबाज’ जैसी फिल्में देखीं.
  • ‘जुड़वां जाल’ का प्रीमियर 12 जून को हंगामा ओटीटी पर होगा.

नई दिल्ली. मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने नए वेब शो ‘जुड़वां जाल’ में दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं. इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने ‘सीता और गीता’, ‘जुड़वां’ और ‘चालबाज’ जैसी क्लासिक डबल रोल फिल्मों को दोबारा देखा.

इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में मोनालिसा अनामिका और उसकी अलग हो चुकी जुड़वां बहन शुचि की भूमिकाएं निभा रही हैं. अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अनामिका और शुचि का किरदार मेरे लिए सबसे मुश्किल लेकिन प्रेरणादायक अनुभव रहा. एक किरदार रहस्यमयी है, तो दूसरा न्याय और दुख से भरा हुआ. दोनों के स्वभाव, अंदाज और इमोशंस में जमीन-आसमान का फर्क है.’

डबल रोल निभाने से पहले देखी ‘सीता और गीता’ और ‘चालबाज’

मोनालिसा ने हाल ही में खुलासा किया है कि , ‘मैंने डबल रोल की बारीकियों को समझने के लिए ‘सीता और गीता’, ‘चालबाज’ और ‘जुड़वां’ जैसी फिल्मों को देखा. मैं आईने के सामने खड़े होकर डायलॉग्स की प्रैक्टिस करती थी ताकि दोनों किरदारों के हाव-भाव में फर्क दिखे. शूटिंग से पहले थोड़ी घबराहट थी, लेकिन इस किरदार ने मुझे एक एक्ट्रेस के तौर पर और बेहतर किया है. अब बस दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.’

12 जून यहां होगा रिलीज

‘जुड़वां जाल’ का प्रीमियर 12 जून को हंगामा ओटीटी पर होने वाला है. इस सीरीज में मोनालिसा के साथ अंकित भाटिया, पलक सिंह और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे.मोनालिसा, जिनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, ने भोजपुरी सिनेमा में ‘रणभूमि’, ‘हम हैं खलनायक’, ‘नथुनिया पे गोली मारे’, ‘देवरा बड़ा सतावेला’ जैसी फिल्मों से खूब पहचान बनाई है. इसके अलावा वह ‘लाल बनारसी’, ‘नमक इश्क का’, ‘बेकाबू’ जैसे टीवी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी हिस्सा लिया था.

बता दें कि मोनालिसा काफी वक्त से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर हैं. वैसे वो एक मूवी के लिए 10 से 12 लाख फीस वसूलती हैं. उनकी नेट वर्थ करीब 18 करोड़ रु है. इन दिनों उनके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

homeentertainment

‘मैंने डबल रोल की बारीकियों…’, मोनालिसा ने किया खुलासा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments