Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 की मंडलीय बैठक: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण...

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 की मंडलीय बैठक: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश – Meerut News


शुभम | मेरठ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ मंडल के आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के संदर्भ में आयोजित की गई, जो 22 सितंबर से प्रारंभ होगा।

आयुक्त ने सभी विभागों को अगले तीन माह का विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। प्रत्येक वार्ड और पंचायत स्तर पर महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों में स्वास्थ्य शिविर लगेंगे और विधिक सहायता दी जाएगी। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे।

महिला चौपालों में बीट महिला पुलिसकर्मी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लेखपाल, प्रधान और सचिव की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पुलिस विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की जाएगी। महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1811098, 1930 और 1076 के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।

सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर कार्य योजना बनाकर महिलाओं को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा से जुड़े स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments