Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमासूम की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: सुबह...

मासूम की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: सुबह 10 बजे बरामद हुई थी लापता मासूम की डेड बॉडी, एसपी ने दिया था कठोर कार्रवाई का आश्वासन – Azamgarh News


आजमगढ़ में मासूम की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 6 बजे से लापता मासूम की डेड बॉडी घर के पास मिली थी। इसके बाद से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर 18 थाने की फोर्स को तैनात किया गया था और जिले के एसपी डॉक्टर अनिल क

.

इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का परिजनों को आश्वासन दिया था। इसी क्रम में घटना में शामिल दो आरोपियों शैलेंद्र कुमार निगम और मंटू और राजा निगम को गुरुवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

आजमगढ़ के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने की मुठभेड़ की पुष्टि।

आजमगढ़ के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने की मुठभेड़ की पुष्टि।

पुरानी रंजिश और विवाद के कारण हुई हत्या

इस मामले का खुलासा करते हुए जिले एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना पुरानी रंजीत और विवाद के कारण हुई है। इस मामले में परिजनों ने जो तहरीर दी है उसे विवेचना में शामिल कर लिया गया है। इस संयुक्त ऑपरेशन को सिधारी थाने की पुलिस और मुबारक थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र कुमार निगम उर्फ मंटू के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस जबकि राजा निगम के कब्जे से भी एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। यह मुठभेड़ सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा के आगे डेंटल कॉलेज के बगल से जाने वाली सड़क मार्ग पर हुई है।

यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस डेंटल कॉलेज के बगल जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों अभियुक्त उधर से गुजर रहे थे। पुलिस को देखकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में शैलेंद्र कुमार निगम उर्फ मंटू को दो गोली लगी जबकि दूसरे अभियुक्त राजा निगम को एक गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ के अस्पताल भेजा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments