Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'पुष्पा 2' का वो धांसू सिंगर, दोस्तों को गिफ्ट में कर देता...

‘पुष्पा 2’ का वो धांसू सिंगर, दोस्तों को गिफ्ट में कर देता है लग्जरी कारें, फिर भी 82 करोड़ है नेटवर्थ


Last Updated:

Bollywood Singer Birthday Special: एक्ट्रेस को जबरन किस करने के बाद सिंगर विवादों से घिर गए थे. सोनू निगम के साथ भी उनका झगड़ा हुआ. वे ‘पुष्पा 2’ सहित कई फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं. सिंगर की सबसे खास बात य…और पढ़ें

सिंगर के बड़े भाई भी गायक हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

हाइलाइट्स

  • मीका सिंह की नेटवर्थ 82 करोड़ रुपये है.
  • मीका सिंह ने अपने मैनेजर को लग्जरी कार गिफ्ट की.
  • मीका सिंह ने ‘पुष्पा 2’ के टाइटल ट्रैक गाया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सिर्फ गायकी ही नहीं, विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं. सिंगर का एक रियलिटी शो ‘स्वंयवर- मीका दी वहोटी’ भी आया था, जिसमें 12 लड़कियों के बीच उनकी पत्नी बनने की होड़ देखने को मिली थी. हम मीका सिंह की बात कर रहे हैं, जिनकी शख्सियत सिर्फ यही तक सीमित नहीं है. वे यारों के यार हैं. वे अपने दोस्तों को लग्जरी कार जैसे महंगी चीजें गिफ्ट करते रहे हैं.

शाहरुख खान को एक बार 50 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी, हालांकि किंग खान ने इसे महंगा बताकर वापस कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर ने लग्जरी कार ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ अपने मैनेजर कंवलजीत को गिफ्ट कर दी थी. सिंगर की दरियादिली के कई किस्से मशहूर हैं. फिर भी उनके पास काफी संपत्ति है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मीका सिंह की नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है.

दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं मीका सिंह
मीका सिंह ‘पुष्पा 2’ के टाइटल ट्रैक के अलावा ‘बस एक किंग’, ‘मौजा ही मौजा’ और ‘ढिंग चिका’ जैसे पॉपुलर गाने गा चुके हैं. मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है, लेकिन पब्लिक इमेज को देखते हुए उन्होंने अपना नाम मीका सिंह रख लिया था. मीका सिंह 10 जून 1977 को जन्मे थे. वे आज 48 साल के हो गए हैं. उनके पांच बड़े भाई हैं, जिनमें से एक सिंगर दलेर मेहंदी हैं. मीका सिंह को संगीत विरासत में मिली थी. सिंगर के पिता अजमेर सिंह ‘पटना साहिब गुरुद्वारा’ में कीर्तन गाते थे. मीका ने बंगाली, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी गाने गाए हैं.

जीवों से करते हैं बेहद प्यार
मीका सिंह को सिंगिंग के अलावा खाना बनाने का भी शौक है. वे आलू की सब्जी और नॉन वेजिटेरियन डिश बनाने में माहिर हैं. मीका सिंह को जानवरों से भी लगाव है. उनके पास कई डॉगी और घोड़े हैं. मीका सिंह ने सिंगिंग के अलावा कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की है. वे 2010 की फिल्म ‘मिट्टी’, 2011 की फिल्म ‘लूट’ और 2014 की फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ में काम कर चुके हैं.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

‘पुष्पा 2’ का वो धांसू सिंगर, दोस्तों को गिफ्ट में कर देता है लग्जरी कारें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments