Thursday, June 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानमाता विसर्जन के लिए गई दो बालिकाएं तालाब में डूबीं: पुलिस...

माता विसर्जन के लिए गई दो बालिकाएं तालाब में डूबीं: पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर निकाले शव – Dholpur News


धौलपुर जिले के हिनोंट का पूरा के पास तालाब में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बालिकाएं तालाब में डूब गई।

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में हिनोंट का पूरा के पास एक तालाब में माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं के शवों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषि

.

हिनोंट का पूरा के पास एक तालाब में दो बच्चियों के डूबने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई।

पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि यह घटना नवमी के अवसर पर हुई। पुरानी छावनी में स्थापित माता की प्रतिमा के विसर्जन के लिए बालिकाएं ग्रामीणों के साथ तालाब पर गई थीं। डूबने वाली बालिकाओं की पहचान पुरानी छावनी निवासी तनु (23) पुत्री साहब सिंह और खुशी (15) पुत्री रामू के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दोनों बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments